सेंट्रल टीम ने जिले में अंतरा का डोज बढ़ाने को लेकर किया निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग के चार सदस्यीय सेंट्रल टीम बुधवार को सदर अस्पताल पहुंची. जहां टीम ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत अंतरा के डोज को बढ़ाने को लेकर समीक्षा की.

मुंगेर. स्वास्थ्य विभाग के चार सदस्यीय सेंट्रल टीम बुधवार को सदर अस्पताल पहुंची. जहां टीम ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत अंतरा के डोज को बढ़ाने को लेकर समीक्षा की. साथ ही इसे लेकर परिवार नियोजन कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों को कई जानकारी दी. सेंट्रल टीम में आईसीआरडब्लू के नितीन दत्ता, शांतनु कुमार के साथ पीएसआई के मीराजुद्दीन अंसारी तथा अचींत कुमार थे. टीम ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत अंतरा सबकुटेनियस के डेटा और इसके दिये जा रहे निर्धारित डोज की समीक्षा की. साथ ही जिले में अंतरा के डोज को कैसे निरंतर बढ़ाया जाये. इसकी समीक्षा की. टीम ने कहा कि अंतरा सबकुटेनियस के डोज को बढ़ाने के लिये जरूरी है कि लोगों को अधिक से अधिक परिवार नियोजन और इसके लाभ के प्रति जागरूक किया जाये. टीम जिले में अबत दिये गये अंतरा के डोज से संबंधित जानकारी ली. इस दौरान टीम ने कुछ स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया. मौके पर परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार, पीएचएआई के मनीष भारद्वाज, अमित कुमार, पुरुषोत्तम कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >