पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई.

संग्रामपुर (मुंगेर). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन उर्फ बमबम की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों और देशहित में किये गये कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

प्रधानमंत्री के सेवा और जनकल्याण के कार्यों पर चर्चा

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय से देश की सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है. उनके नेतृत्व में देश ने विकास के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं.

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर चर्चा की.

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की.

बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में भाजपा के रजनीश कुमार झा, उमाकांत शाह, पल्लव पासवान, परिणीति भगत और कुंदन भगत सहित प्रखंड एवं जिला स्तर के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >