इंटर का परीक्षा देने आया छात्र दो दिनों से लापता, कमरे में मिला मोबाइल व समान

पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की मांग की है.

– लापता छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक व थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी का लगाया गुहार

मुंगेर

इंटर का परीक्षा देने आया टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के रूपौहुआ गांव निवासी अंकेश कुमार दो दिनों से लापता है. जिसका सामान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में धर्मवीर कुमार के घर के उस कमरे से मिला जहां वह इंटर की परीक्षा देने के ठहरा हुआ था. अनहोनी की आशंका से परेशान लापता छात्र के पिता राधेश्याम यादव ने कासिम बाजार थाना और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की मांग की है.

राधेश्याम यादव ने बताया कि उसका बेटा इंटर की परीक्षा देने के लिए मुंगेर आया था. जिसे मैंने अपने मित्र धर्मवीर कुमार के शास्त्रीनगर गली नंबर-3 के मकान में रखवाया था. 2 फरवरी को वह परीक्षा देकर अपने कमरे में आया. खाना खाया और मुझसे फोन पर बात किया. जिसके बाद वह अपने फुफेरे भाई से भी ऑडियो और विडियो कॉल कर बात किया. 2 फरवरी को ही वह अपराह्न करीब 1:30 बजे घर का ताला लगाकर बाजार के निकला. जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया. जब खोजबीन किया तो उसका मोबाइल और सामान दोनों कमरे में मिला. उन्होंने कासिम बाजार थाना और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कहा है कि एक साल पहले शिव शक्ति पासवान उर्फ गोविंद से परीक्षा को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें उक्त व्यक्ति ने घर से उठा लेने की धमकी दी गयी थी. उसका पता उसे मामलू नहीं है. लेकिन उन्होंने आवेदन में उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर अंकित किया.

कहते हैं थानाध्यक्ष

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि राधेश्याम यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >