समलैंगिकता का विरोध करने पर नाबालिग की गला दबाकर हत्या

सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

मुंगेर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार कुतलूपुर पंचायत निवासी एक नाबालिग लड़की की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है. उसका शव पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली काजल कुमारी के घर से बरामद किया है. परिजनों ने काजल कुमारी (काल्पनिक नाम) पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. और कहा है कि नाबालिग लड़की के समलैंगिक संबंध बनाने से इंकार करने पर उसकी हत्या कर दी गयी.

बताया जाता है कि काजल कुमारी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की रिश्ते में गांव की फुआ लगती थी. दोनों में बेहतर संबंध था. शनिवार की रात करीब सात बजे वह काजल के घर गयी थी. कुछ देर बाद काजल ने ही उसके घर वालों को बताया कि नाबालिग ने उसके घर में फांसी लगा ली है. परिजन जब उसके घर गये तो देखा जमीन पर नाबालिग मृत पड़ी हुई है. सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. एफएसएल की टीम ने मौके से कई साक्ष्य इकट्ठा किया. जब पुलिस ने काजल की खोज की, तो वह लापता मिली. घर में केवल उसके वृद्ध पिता थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया और काजल का पता लगाने में जुट गयी है.

परिजनों कहा-समलैंगिक संबंध रखने से किया इंकार, तो काजल ने कर दी हत्या

मृतका के चचेरे भाई ने कहा कि काजल कुमारी ने उसकी बहन की गला घोंट कर हत्या कर दी, क्योंकि काजल समलैंगिक विचारधारा की है और बाल कटा कर लड़कों की तरह रहती है. गांव में बहुत घरों की महिलाओं के साथ दबाव देकर समलैंगिक संबंध बना चुकी है. उसकी बहन पर भी वह समलैंगिक संबंध में रहने के लिए दबाव बना रही होगी, जब वह नहीं मानी, तो गला घोंट कर उसकर हत्या कर दी. घटना के बाद वह घर से भाग गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि कई महिलाओं के साथ काजल का समलैंगिक संबंध है. वह लंबे समय से लड़कियों को आर्थिक मदद या लोन का झांसा देकर अपने प्रभाव में लेती थी और उसके साथ वह समलैंगिक रहते हुए अनैतिक संबंध बनाती थी.

कहते है एसडीपीओ

एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार की रात खबर मिली की एक नाबालिग की मौत हो गयी है. मुफस्सिल थाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां नाबालिग मृत मिली. प्रथम दृष्टया लगता है कि नाबालिग की गला घोंट कर हत्या की गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. समलैंगिकता की बात पर उन्होंने कहा कि परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में यह बात सामने आयी है, लेकिन परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है. जिस पर आरोप लगाया जा रहा है, वह अगर सच साबित हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जायेगी. वैसे पुलिस हरेक बिंदु पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >