जमालपुर से गुजरने वाली दो लंबी दूरी की ट्रेनें लेट, अंग एक्सप्रेस 1:50 घंटे तो ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटे देरी से

मुंगेर रेलखंड पर यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों लगने लगे हैं. अंग एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें सोमवार को अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं. इन देरी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

मुंगेर : पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से गुजरने वाली लंबी दूरी की दो ट्रेनें सोमवार को विलंब से चल रही हैं. इनमें अंग एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल शामिल हैं. दोनों ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है.

अंग एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे लेट

यशवंतपुर से भागलपुर जाने वाली 12253 डाउन अंग एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा 50 मिनट विलंब से चल रही है. ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:34 बजे है, लेकिन सोमवार को इसके करीब 9:29 बजे पहुंचने की जानकारी दी गयी है.

ब्रह्मपुत्र मेल भी डेढ़ घंटे विलंब से

वहीं, कामाख्या से दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल भी करीब डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है. इस ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है, जबकि सोमवार को इसके करीब 10:40 बजे पहुंचने की संभावना बतायी गयी है.

स्पेशल ट्रेनों के कारण पहले भी प्रभावित हुआ था परिचालन

बताया गया कि पिछले दिनों स्पेशल ट्रेनों के अधिक परिचालन के कारण जमालपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें विलंब से चल रही थीं. इनमें लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनें भी शामिल थीं.

अब निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बंद हो चुका है. हालांकि कुछ स्पेशल ट्रेनें अभी भी चल रही हैं, लेकिन उनके परिचालन में पहले की तुलना में सुधार होने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >