विधि के छात्रों ने भाषण व रैली के जरिए दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

विधि के छात्रों ने भाषण व रैली के जरिये दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

मुंगेर. विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान विधि के विद्यार्थियों ने न केवल भाषण प्रतियोगिता में अपने ओजस्वी विचार रखे, बल्कि शहर की सड़कों पर जागरूकता रैली निकालकर समाज को नारी शक्ति के सम्मान का संदेश भी दिया. कार्यक्रम की शुरुआत ””महिला सशक्तिकरण और बिहार”” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता से हुई. अध्यक्षीय संबोधन में संस्थान के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक उपलब्धियों को नमन करने का दिन है. उन्होंने अहिल्याबाई होलकर, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू, इंदिरा गांधी, सावित्रीबाई फुले व मदर टेरेसा जैसी महान विभूतियों के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि यह दिन लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने व अधिकारों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है. भाषण प्रतियोगिता में एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 व 5 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. भावी अधिवक्ताओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण में कानून की भूमिका व उनके लिए बनाए गए विशेष विधिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ नीरज कुमार एवं प्रो राहुल राज ने किया. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने बिहार के विशेष संदर्भ में महिलाओं की बदलती स्थिति को रेखांकित किया. भाषण प्रतियोगिता के उपरांत तीनों सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मिलकर एक भव्य जागरूकता रैली निकाली. यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर चौक व किला परिसर का भ्रमण करते हुए वापस कॉलेज पहुंची. रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण के समर्थन में नारे लगाए व लोगों को जागरूक किया. इस अवसर पर डॉ शैलेश कुमार मिश्रा, डॉ आसीत कुमार सिंह, प्रो पवन कुमार झा, प्रो हरिओम कुमार सहित कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >