स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन तथा पंजीयन के लिए चार व पांच फरवरी को दो दिनों का समय दिया गया था

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन तथा पंजीयन के लिए चार व पांच फरवरी को दो दिनों का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन व रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी गुरुवार तक संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करते हुये नामांकन व पंजीयन करा सकते हैं. इधर, उक्त सत्र में अबतक पूर्व से मिलाकर कुल 26,463 विद्यार्थियों ने नामांकन व पंजीयन कराया है. जिसमें कला संकाय में 23,552, विज्ञान संकाय में 2,618 तथा वाणिज्य संकाय में 293 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन व रजिस्ट्रेशन कराया है.

बीसीए के लिए 12 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय

मुंगेर. एमयू अपने वोकेशनल कोर्स के लिए सत्र 2024-27 बीसीए के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चार फरवरी से आरंभ की गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थी चार से 12 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिसके लिये विद्यार्थियों को 300 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >