ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में संशोधन की अंतिम तिथि आज, 12 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची होगी जारी

मुंगेर विश्वविद्यालय में 6 अगस्त को होने वाले अपने पहले सीनेट चुनाव को लेकर 28 जून को ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी की है. इसमें संशोधन के लिये 5 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है.

छह अगस्त को डालें जायेंगे वोट

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में 6 अगस्त को होने वाले अपने पहले सीनेट चुनाव को लेकर 28 जून को ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी की है. इसमें संशोधन के लिये 5 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है. जिसके बाद 12 जुलाई को विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी.

19 जुलाई से शुरू होगा सीनेट चुनाव के लिये नामांकन

विश्वविद्यालय ने सीनेट चुनाव के लिये 27 जून को अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत 12 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी. वहीं अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद 19 जुलाई से सीनेट चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी. 24 जुलाई अपराह्न 4 बजे तक नामांकन होगा. 25 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच तथा 26 जुलाई को प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जायेगी. हालांकि, इसके बाद 28 और 29 जुलाई को नाम वापसी के बाद 30 जुलाई को अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी और 6 अगस्त को विश्वविद्यालय के पहले सीनेट चुनाव के लिये मतदान होगा.

13 पदों के लिये 754 मतदाता करेंगे मतदान

विश्वविद्यालय में पहली बार 13 पदों के लिये सीनेट का चुनाव होगा. इसमें 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये शिक्षकों के 9 पदों पर चुनाव होगा. इसमें 5 सीट सामान्य कोटि, एक-एक सीट एसी-एसटी कोटि तथा 2 सीट ओबीसी कोटि के लिये होगा. इसमें 17 अंगीभूत कॉलेजों के कुल 227 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे. वहीं 11 संबद्ध कॉलेजों के लिये शिक्षकों के कुल 3 पदों पर सीनेटरों का चुनाव होगा. जिसमें एक सीट ओबीसी कोटि तथा 2 सीट सामान्य कोटि के लिये होगा. इसमें 11 संबद्ध कॉलेजों के कुल 328 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे. जबकि 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये शिक्षकेत्तर कर्मियों के एक पद पर सीनेटर का चुनाव होगा. जिसमें एमयू के 17 अंगीभूत कॉलेजों के 199 शिक्षकेत्तर कर्मी मतदान करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >