मुंगेर विश्वविद्यालय के अधिग्रहित होने वाली भूमि के सर्वे सीमांकन का कार्य प्रारंभ

अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा संबंधित रैयत को ससमय उपलब्ध कराया जा सके.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के भवन को लेकर अधिग्रहित होने वाली भूमि के सर्वे सीमांकन का कार्य मंगलवार से प्रारंभ हो गया. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के सीमांकन के साथ ही भूमि पर पिलर गाड़ने का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. यह कार्य अगले 23 अप्रैल तक जारी रहेगा. उन्होंने सभी रैयतों से अपील किया कि सर्वे के समय स्वयं उपस्थित होकर टीम को पूरी सूचना उपलब्ध कराएं तथा अपने भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज सही से सत्यापन करा लें. ताकि अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा संबंधित रैयत को ससमय उपलब्ध कराया जा सके. इधर भूमि-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में हुई. जिसमें भू-अर्जन के तहत चल रहे सभी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उसकी प्रगति पर चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निदेश दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >