खरीफ महाअभियान में किसानों को आधुनिक व प्राकृतिक खेती की दी गयी जानकारी

खरीफ महाअभियान में किसानों को आधुनिक व प्राकृतिक खेती की दी गयी जानकारी

धरहरा . प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन केंद्र के सभागार में शुक्रवार को खरीफ कृषि महाअभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर मुंगेर श्वेता भारती, उपपरियोजना निर्देशक पवन कुमार तथा प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती ने किया. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को खरीफ मौसम में अनुदानित बीजों की उपलब्धता, जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. सूक्ष्म सिंचाई तकनीक के उपयोग से फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है और जल संरक्षण भी संभव है. उन्होंने किसानों को कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह देते हुए बताया कि फार्मर आइडी व कृषि मैप के माध्यम से किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ आसानी से उठा सकते हैं. साथ ही किसानों से शिविरों में भाग लेकर फार्मर आइडी बनवाने का आग्रह किया गया. किसानों को बागवानी के लिए आम, अमरूद, कटहल, नींबू व आंवला के पौधों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, मनोज कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, डाटा ऑपरेटर पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >