हरिद्वार से निकली ज्योति कलशयात्रा पहुंची असरगंज, हुआ स्वागत

अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथयात्रा रविवार को असरगंज पहुंची

असरगंज. अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथयात्रा रविवार को असरगंज पहुंची. जहां रथ का भव्य स्वागत किया गया. बताया गया कि यह यात्रा अखंड ज्योति के 100वें वर्ष, परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के शताब्दी वर्ष तथा परमपूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है. भागलपुर जिला भ्रमण के बाद बांका जाने के क्रम में असरगंज पहुंचे रथ का गायत्री परिवार के अनुयायियों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ स्वागत किया. बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश लेकर शोभायात्रा में भाग लिया और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बनाया. जिला प्रतिनिधि मनोहर पंडित, महिला प्रतिनिधि विकास भारती व दीपक मित्रा ने बताया कि रथ यात्रा देश-विदेश में भ्रमण कर विश्व शांति और मानव कल्याण का संदेश दे रही है. बस स्टैंड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रथ की आरती कर स्वागत किया गया. मौके पर व्यवस्थापक मुकुलदेव साह, मनीष कुमार, दीपक कुमार, सदानंद सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे. बताया गया कि बांका के बाद यह यात्रा मुंगेर जिले के विभिन्न गांवों और शक्तिपीठों का भी भ्रमण करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >