जमालपुर की जनसमस्याओं पर सड़क पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

मुंगेर के जमालपुर में इंडिया गठबंधन ने जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की कमान थाम ली है. पेयजल, बिजली, सड़क और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विपक्षी दल चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे.

मुंगेर (जमालपुर) से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

INDIA Alliance Protest: मुंगेर जिले के जमालपुर शहर की जनसमस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन के बैनर तले विपक्षी दल अब सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं. बुधवार को सदर बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित बैठक में कांग्रेस, राजद, वाम दलों समेत कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया.

मारवाड़ी धर्मशाला में बनी आंदोलन की रणनीति

बैठक की अध्यक्षता कामरेड मुरारी प्रसाद ने की, जबकि संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष साईं शंकर और राजद नेता बमबम यादव ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में कांग्रेस, राजद, कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, एसयूसीआई, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और एनसीपी (शरद पवार) के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

जनसमस्याओं को बनाया आंदोलन का मुद्दा

बैठक में निर्णय लिया गया कि जमालपुर शहर की प्रमुख समस्याओं जैसे पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, खराब स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़कें, बाजार में लगने वाला जाम और सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा. नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जल्द ही सड़क पर उतरकर जनदबाव बनाया जाएगा.

जनता से आंदोलन में शामिल होने की अपील

बैठक में मौजूद सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर में शहरवासियों से इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. उनका कहना था कि यह किसी एक राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं, बल्कि आम जनता की बुनियादी समस्याओं और बेहतर भविष्य की लड़ाई है. लोगों की भागीदारी से ही इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा.

कई दलों और सामाजिक संगठनों की रही भागीदारी

INDIA Alliance Protest: बैठक में सकिचन मंडल, मनोज क्रांति, चंदन पासवान, विकास कुमार, कौशर फैयाज, गोरेलाल सिंह, नागेश्वर यादव, मयंक राज, विनय यादव, सिद्धेश्वर नाथ विश्वकर्मा, हिमांशु यादव, अरविंद कुमार, विजय तांती, राम मंडल, वाल्मीकि शर्मा, रवि सिंह यादव, रविकांत झा, राजकुमार शर्मा, वार्ड पार्षद राकेश तिवारी, वार्ड प्रतिनिधि दीपक कुमार उर्फ पेशेंट, शुभम कुमार, राहुल जयकर, निशांत कुमार, राकेश चौधरी और मोहम्मद बरकत कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ: कोबरा के डसने से इंटर पास छात्र की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >