अंतर जिला स्मैक सप्लायर गिरोह का आरोपित गिरफ्तार

अंतर जिला स्मैक सप्लायर गिरोह का एक सदस्य को ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.

जमालपुर. अंतर जिला स्मैक सप्लायर गिरोह का एक सदस्य को ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से पुलिस ने स्मैक और व्हाइट ड्रग्स बरामद किया. वही पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर उसे न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया. सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के कई जगह पर बाहर के लोगों द्वारा आकर स्मैक की बिक्री की जाती है. शुक्रवार को भी पुलिस को सूचना मिली कि ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के लोको शेड के निकट स्थित बियाडा परिसर समीन अंतर जिला स्मैक सप्लायर गिरोह का एक सदस्य स्मैक और ब्राउन शुगर लेकर स्थानीय युवाओं को बेचने के लिए आया है. इसके बाद ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान वहां से एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक स्मैक के नशे में धुत था. उसके पास से पुलिस ने 5.50 ग्राम ब्राउन शुगर और 98.50 ग्राम व्हाइट ड्रग्स बरामद किया गया. सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक सोनू कुमार सिंह भागलपुर जिला के नारायण सिंह का पुत्र है. जो भागलपुर के ईस्ट रेलवे कॉलोनी क्वार्टर संख्या 103-बी का निवासी है. पूछताछ के क्रम में युवक ने बताया कि वह मूल रूप से वैशाली जिला के जोड़वानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बराडी का रहने वाला है. सोनू कुमार सिंह अंतर जिला स्मैक सप्लायर गिरोह का सक्रिय सदस्य है. स्मैक की खेप लेकर जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी क्षेत्र में इसकी खपत करने के लिए पहुंचा था. बता दें कि ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के कई चौक चौराहे पर स्मैक की बिक्री होती है इससे पूर्व भी ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस द्वारा स्मैक बेचने के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >