राष्ट्रगान का अपमान निंदनीय, कुलपति मांगें माफी, वरना आंदोलन

अभाविप ने की मांग

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रगान के समय कुलपति व कुलसचिव के फाइलों के आदान-प्रदान करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इसे लेकर अब अभाविप आंदोलन के मूड में है. मामले को लेकर छात्र नेताओं ने कुलपति प्रो संजय कुमार और कुलसचिव प्रो घनश्याम राय से माफी मांगने की मांग की है, कहा कि ऐसा नहीं होने पर छात्र संघ ने चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. क्षेत्रीय संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी सन्नी कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक के दौरान एक अत्यंत आपत्तिजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आयी है. बैठक के दौरान जब राष्ट्रगान गाया जा रहा था और सभी सदस्यगण सम्मान स्वरूप खड़े होकर राष्ट्रगान गा रहे थे. उसी समय कुलपति और कुलसचिव राष्ट्रगान की मर्यादा का पालन करने के बजाय सभा के बीच खड़े-खड़े अपने कर्मचारियों से बातचीत करते हुए फाइलों का आदान-प्रदान करने में व्यस्त थे. विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों का यह आचरण राष्ट्रगान की गरिमा और राष्ट्रीय सम्मान की भावना के प्रतिकूल है. विभाग संगठन मंत्री पशुपति नाथ उपमन्यु ने कहा कि यह घटना विद्यार्थियों की भावनाओं को आहत करने वाली है. विश्वविद्यालय प्रशासन मामले में स्पष्टीकरण दे और आश्वस्त करे कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होगी. कुलपति और कुलसचिव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. नगर मंत्री सचिन कुमार ने कहा शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए, यदि शीघ्र उचित कदम नहीं उठाया गया, तो विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >