नियमित टीकाकरण को लेकर एएनएम को दी गयी जानकारी

सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एएनएम को टीकाकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी.

मुंगेर सदर अस्पताल स्थित जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां नियमित टीकाकरण और इसके निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने की जानकारी एएनएम को दी गयी. अध्यक्षता जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने की. जहां स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एएनएम को टीकाकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को संग्रामपुर और टेटियाबंबर की एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में नियमित टीकाकरण कुल 84 प्रतिशत है. जबकि जिले में संग्रामपुर का 82 और टेटियाबंबर का 87 प्रतिशत टीकाकरण है. जो अन्य प्रखंडों की अपेक्षा कम है. इसे लेकर दोनों प्रखंडों के एएनएम को नियमित टीकाकरण को लेकर जानकारी दी गयी. इस दौरान यूनिसेफ के अमित कुमार तथा यूएनडीपी के सुधाकर कुमार ने एएनएम को बताया कि 0 से 5 आयु तक के बच्चों को अलग-अलग टीका निर्धारित समय पर लगाया जाना है. ऐसे में अपने-अपने क्षेत्र में इन उम्र के चिन्हित बच्चों को नियमित टीकाकृत करना है. उन्होंने बताया कि बीसीजी का टीका जन्म के बाद ही दिया जाना है. जिसे लेकर सभी एएनएम जन्म के बाद ही बच्चों को बीसीजी का टीका लगा दें, ताकि बच्चे किसी भी टीका से वंचित न रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >