हवेली खड़गपुर में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव, भारत माता मंदिर परिसर दीपों से जगमगाया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने 78वां स्थापना दिवस भव्य दीप प्रज्वलन और रंगोली कार्यक्रम के साथ मनाया. राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया.

ABVP Foundation Day: हवेली खड़गपुर नगर मुख्यालय स्थित भारत माता मंदिर परिसर में बुधवार की संध्या अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य दीप प्रज्वलन एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया, जबकि कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही.

दीपों की रोशनी के बीच लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रभक्ति, छात्र हित और संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प लिया. पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति के नारों और उत्साह का माहौल बना रहा.

1949 से राष्ट्र निर्माण में निभा रही भूमिका

पूर्णकालिक कार्यकर्ता अंकित जायसवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को राष्ट्रवादी छात्र शक्ति के संगठन और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से हुई थी. स्थापना काल से अब तक परिषद छात्र हित, शिक्षा सुधार, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और राष्ट्रीय चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है.

उन्होंने कहा कि परिषद का मूल मंत्र "ज्ञान-शील-एकता" विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करता है.

छात्र संगठन ही नहीं, राष्ट्र निर्माण का आंदोलन

ABVP Foundation Day: नगर उपाध्यक्ष प्रिंस रतन ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आंदोलन है. परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक दायित्व और सेवा भावना विकसित करने का कार्य करती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और छात्र हित के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया.

नगर मंत्री के नेतृत्व में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री आर्यन केशरी ने किया. इस अवसर पर रवि रंजन, रौशन सिंह, अनुज, आदित्य, पीयूष, दिव्यांशु, सुभाष, राजीव आनंद, शिवम केशरी, शुभम भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें : लखीसराय के अलीनगर में विवाहिता की हत्या कर घर में दफनाया शव, पति गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh kumar

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >