मुंगेर विश्वविद्यालय : स्नातक पार्ट-3 का एडमिट कार्ड जारी, 16 से होगी परीक्षा

विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं एडमिट कार्ड

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से आरंभ कर रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने जहां पूर्व में ही परीक्षा का शेड्यूल तथा केंद्र की जानकारी जारी कर दी है. वहीं उक्त सत्र के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. विद्यार्थी इसे अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 से 25 जून तक ली जायेगी. इसमें ऑनर्स विषयों के लिए कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जबकि 25 जून को दूसरी पाली में होने वाले कला संकाय के जनरल स्टडी विषय की परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं पार्ट-3 के सभी विषयों को कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है. इसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इसे संबंधित कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया गया है. जहां से विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >