बरियारपुर . प्रखंड के आंबेडकर भवन में खरीफ महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व बीडीओ विशाल आनंद ने किया. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, मुंगेर के वैज्ञानिक डॉ बीडी सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी केदार कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज लक्ष्मी मुख्य रूप से उपस्थित रही. कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को मशरुम खेती करने के बारे में बताया और कहा कि खेती के लिए वेंटीलेशन कमरा बनाएं. वेंटिलेशन में जुट का बोरा लगाकर उस पर पानी का छिड़काव करें. क्योंकि मशरूम उपजाने के लिए नमीयुक्त कमरा होना जरूरी है. मशरुम उपज के बाद बचे हुए सामान से बर्मी कंपोस्ट तैयार होगा. वैज्ञानिक ने कोल्ड स्टोरेज में प्याज सहित अन्य प्रकार के अन्न रखने से होने वाले फायदा के बारे में बताया. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने सरकारी अनुदान से कोल्ड स्टोरेज व मशरूम झोपड़ी बनाकर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि मशरूम के लिए 50 फीट लम्बा, 22 फीट चौड़ा वाले जगह के लिए सरकार 50 प्रतिशत अनुदान यानी 1,79,500 रुपये देती है. इसी प्रकार कोल्ड स्टोरेज के लिए 6 लाख की लागत से 50 फटी लम्बा, 22 फीट चौड़ा वाले स्थल के लिए 75 प्रतिशत अनुदान दो किस्तों में दिया जाता है. इसके लिए किसान रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. मौके पर कृषि समन्वयक भवनी भूषण, राणा प्रताप, राजू सिंह आदि उपस्थित थे.
मशरूम व कोल्ड स्टोरेज के लिए सरकार दे रही अनुदान, किसान रजिस्ट्रेशन कराकर लें लाभ
मशरूम व कोल्ड स्टोरेज के लिए सरकार दे रही अनुदान, किसान रजिस्ट्रेशन कराकर लें लाभ
