स्वास्थ्य विभाग ने 257 किशोरियों को लगाया गार्डासिल वैक्सीन

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों के लिये लगातार कैंप मोड में गार्डासिल वैक्सीनेशन अभियान चला रही है.

मुंगेर. जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों के लिये लगातार कैंप मोड में गार्डासिल वैक्सीनेशन अभियान चला रही है. इसके तहत बुधवार को जिले में कुल 204 लक्ष्य से अधिक 257 किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन का टीका लगाया गया. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ फैजउद्दीन ने बताया कि विभाग द्वारा प्रतिदिन 200 से अधिक किशोरियों को ग्रार्डासिल वैक्सीने देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसे लेकर जिले में कैंप मोड में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को कुल 204 लक्ष्य के विरूद्ध जिले में कुल 257 किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन लगाया गया. जो कुल उपलब्धि का 123 प्रतिशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >