अंचलाधिकारी के जनता दरबार में पांच मामलों का हुआ निष्पादन

प्रखंड अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद से संबंधित मामलों के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी रवि कुमार ने की.

बरियारपुर. प्रखंड अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद से संबंधित मामलों के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी रवि कुमार ने की. इस दौरान पुराने नौ मामलों में से पांच मामले का निष्पादन कर दिया गया, जबकि तीन अन्य नए मामले दर्ज किये गये. सीओ ने बताया कि महदेवा निवासी सुभाष साहनी और सुमन देवी के बीच घर नहीं बनाने देने का मामला था. जिसे आपसी सहमति से निष्पादित कर दिया गया. निरपुर निवासी पुतुल देवी और पप्पू देवी के बीच दीवार हटाने के संबंध विवाद था. जिसे भी दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलह करा दिया गया. चिरैयाबाद निवासी मुकेश कुमार और रोशन यादव के बीच रास्ता विवाद के मामले लाया गया. जिसे भी आपसी सहमति से निष्पादित कर दिया गया. इसके अतिरिक्त कल्याणपुर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह और राजेंद्र प्रसाद सिंह के बीच हिस्सेदारी विवाद, लक्ष्मण सहनी और बेचन साह के बीच नापी संबंधित विवाद का भी निष्पादन आपसी सहमति से कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त शनिवार को जनता दरबार में तीन नये मामले आये. जिसमें रतनपुर निवासी रामनिवास सिंह और निरंजन कुमार के बीच जबरदस्ती दखल कब्जा का मामला, घोरघट निवासी शंभू कुमार दास और चंदन दास के बीच दखल कब्जा तथा रतनपुर निवासी राजेंद्र मंडल और राजेश के बीच मकान खाली कराने का मामला आया. तीनों नए मामले में दूसरे पक्ष की उपस्थिति के लिए अगली तिथि निर्धारित कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >