खगड़िया. सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले फेसबुक यूजर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर साइबर थाना सोशल मीडिया सेल में तैनात महिला सिपाही श्रीति कुमारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया कि बीते 11 मई को कुछ सोशल मीडिया फेसबुक प्रोफाइल्स के माध्यम से खगड़िया के बारे में विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो साझा किया जा रहा है. इन पोस्टों का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ना और लोगों को भड़काना था. सूचना मिलते ही फेसबुक प्रोफाइल की जांच की गयी. जांच के दौरान फेसबूक आईडी साहुल कुमार के नाम से संचालित हो रहा था और वे लखीसराय का हैं. पुलिस ने साइबर थाना में कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया. एसपी ने लोगों ने अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री साझा न करें. यदि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके.
लखीसराय में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक के विरूद्ध प्राथमिकी
पोस्टों का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ना और लोगों को भड़काना था.
