सिगरेट विवाद में जमकर हुई मारपीट, चार गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार सीताचरण जाफरनगर गांव में शनिवार की रात दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई. इसमें दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार सीताचरण जाफरनगर गांव में शनिवार की रात दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई. इसमें दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने की. बताया जाता है कि कपिल सिंह गांव में ही दुकान चलाता है. सिगरेट को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इसे लेकर दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष से कपिल सिंह व दूसरे पक्ष से शहजाद, शिवचंद व रधुनंदन सिह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ———————— आठ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का 19 अप्रैल से होगा आगाज धरहरा. धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आगामी 19 अप्रैल से आठ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगज होगा. जिसको तैयारी पूरी कर ली गई है. टूर्नामेंट का आयोजन शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के तत्वावधान में किया जा रहा है. क्लब के सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुंगेर जिले सहित अन्य जिलों की कुल 8 टीमें भाग लेंगी. टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >