आपसी रंजिश में हुई मारपीट में पिता-पुत्र जख्मी, पिता रेफर

खड़गपुर थाना क्षेत्र के बोखरा गांव में शनिवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के बोखरा गांव में शनिवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में एक पक्ष के पिता-पुत्र जख्मी हो गये. दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को बोखरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में राजेश कुमार चौधरी तथा कुमार शानू घायल हो गए. घायल राजेश ने बताया कि मेरा अपने बड़े भाई बाल्मीकि चौधरी तथा उमाकांत चौधरी के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. मेरे दोनों भाई देवघर में रहते हैं और जमीन को मनमाने ढंग से बेचना चाहते हैं, जिसका विरोध करने पर वे लोग मारपीट करते हैं. शनिवार को जब मैं खड़गपुर बाजार से घर आया तो मेरा भाई बाल्मीकि चौधरी तथा उमाकांत चौधरी अपने दो-तीन सहयोगियों के साथ गाली-गलौज करने लगा. जब विरोध किया तो मेरे ऊपर लाठी-डंडे तथा राॅड से हमला कर दिया. मारपीट होते देख मेरा पुत्र शानू आया तो उसके साथ भी मारपीट की. जिसमें हम दोनों पिता-पुत्र घायल हो गये. परिजनों ने हम दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने बताया कि राजेश कुमार चौधरी के हाथ पर कोई धारदार वस्तु से प्रहार किया गया. जिससे उसका हाथ व मुंह में गंभीर चोटें आयी है. जिसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया. वहीं कुमार सानू को मामूली चोटें लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >