मुंगेर सदर अस्पताल में आज दो पालियों में चलेगी ओपीडी, जानिए किस विभाग में कौन चिकित्सक रहेंगे उपलब्ध

Munger Health Update: मुंगेर सदर अस्पताल में आज ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से संचालित होंगी. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श और उपचार देंगे. समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं.

Munger Health Update: मुंगेर सदर अस्पताल में शुक्रवार को निर्धारित समय के अनुसार ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी. फिजिशियन, हड्डी, नेत्र, दंत और महिला रोग विभाग सहित विभिन्न इकाइयों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श और उपचार देंगे.

सुबह और शाम की ओपीडी में मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

सदर अस्पताल में पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन ने सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

इन विभागों में रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

फिजिशियन विभाग में सुबह की पाली में डॉ. रुपेश कुमार तथा शाम की पाली में डॉ. प्रमिला और डॉ. शशिधर मरीजों का उपचार करेंगे. हड्डी रोग विभाग में डॉ. आशीष, नेत्र विभाग में डॉ. रईस, दंत विभाग में सुबह डॉ. पुतुल कुमारी एवं शाम में डॉ. रौनक तथा महिला रोग विभाग में डॉ. अलका अपनी सेवाएं देंगी.

विशेष वार्डों में भी चिकित्सकों की तैनाती

पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. पंकज सागर की ड्यूटी रहेगी. इमरजेंसी एवं आईसीयू में इसी अवधि के दौरान डॉ. के. रंजन मरीजों की देखभाल करेंगे. एमसीएच ओटी में डॉ. निधि तथा वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ. रमन कुमार संभालेंगे.

समय पर पहुंचकर लें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि बिना अनावश्यक प्रतीक्षा के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार का लाभ मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >