प्रमंडलीय आयुक्त को स्थानांतरण पर अधिकारियों व कर्मियों ने दी विदाई

प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में रविवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया

मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में रविवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जहां मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को उनके स्थानांतरण पर प्रमंडलीय अधिकारी एवं कर्मियों ने विदाई दी. आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि आयुक्त के 6 महीने के कार्यकाल में सभी ने कार्यों की बहुत सी बारीकियों को सिखने का अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने हमेशा मानवीय संवेदनाओं एवं पारदर्शिता ईमानदारी के साथ कार्यों को करने पर जोर दिया. मुंगेर में आयुक्त का कार्यकाल लगभग 6 माह का रहा. इस दौरान उन्होंने नीलम पत्रवाद, आपदा प्रबंधन, औद्योगिक विकास हेतु भूमि चिन्हित करना (लैंड बैंक बनाना), राजस्व से संबंधित कार्य, लगान वसूली, रेवेन्यू कोर्ट, जैसे कार्यों की विभिन्न जिलों के साथ समीक्षा की एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया. इस दौरान विभिन्न जिलों अंतर्गत 1 करोड़ की राशि से अधिक (लगभग 24 से अधिक) मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास कार्यक्रम योजनाओं की स्वीकृति दी गई. प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि सभी कर्मियों का परस्पर सहयोग मिला और सभी का टीम वर्क अच्छा रहा. उन्होंने कहा कि हम आपसे विदा नहीं हो रहे हैं, बल्कि आपके साथ हम हमेशा रहेंगे. विशेष कार्य पदाधिकारी सह उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवव्रत मिश्र ने कहा कि आयुक्त का कार्यकाल एक स्वर्णिम कार्यकाल रहा. क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आयुक्त के पूर्व जिला पदाधिकारी जमुई के कार्यकाल अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत जमुई जिला 6 प्रक्षेत्र में से 3 प्रक्षेत्र में देश में प्रथम स्थान रहा. मौके पर अवर सचिव विक्रांत कुमार, रंजन कुमार, ऋषि कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन, नीतीश कुमार, निलेश कुमार, आशुतोष कुमार, दिनेश कुमार, विभाष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >