जमालपुर-किऊल रेलखंड पर हादसा, डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत

Munger Train Accident : जमालपुर-किऊल रेलखंड पर एक दुखद रेल हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई. युवक किऊल-जमालपुर डीएमयू ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Munger Train Accident : जमालपुर-किऊल रेलखंड के धरहरा-मानगढ़ समपार फाटक के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मानगढ़ गांव निवासी बॉबी कुमार के रूप में हुई है. वह चौकीदार धर्मेंद्र पासवान का पुत्र था. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

किऊल-जमालपुर डीएमयू ट्रेन की चपेट में आया युवक

जानकारी के अनुसार धरहरा-मानगढ़ समपार फाटक के पश्चिम दिशा में डाउन रेलवे लाइन पर किऊल से जमालपुर जा रही 53480 डाउन डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से बॉबी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और रेलवे तथा स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी.

आइटीआइ की पढ़ाई कर रहा था बॉबी कुमार

परिजनों ने बताया कि बॉबी कुमार इंटर पास करने के बाद आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था. परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं. अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से किया इंकार

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की.

मानगढ़ गांव में पसरा मातम

बॉबी कुमार की मौत की खबर मिलते ही मानगढ़ गांव में शोक का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं. हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और गांव को गम में डुबो दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >