पुलिस सप्ताह पर निकली साइकिल रैली

– नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का दिया संदेश

– नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का दिया संदेश हवेली खड़गपुर. बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को खड़गपुर थाना पुलिस ने आमलोगों को पुलिस के प्रति विश्वास जागृत करने के लिए साइकिल रैली निकाली. रैली का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ने किया. साइकिल रैली खड़गपुर थाना से निकलकर मुख्य बाजार, आंबेडकर चौक, नंदलाल बसु चौक, मुख्य बाजार, पुरानी चौक, पटेल चौक सहित पूरे नगर का भ्रमण कर भ्रमण कर पुलिस के प्रति विश्वास जगाने का काम किया. साथ ही नशा मुक्त बिहार, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सड़क सुरक्षा जिनमें हेलमेट पहन कर ही दोपहिया वाहन चलाओ, अपनी सुरक्षा आपके हाथ के नारे लगाकर आमलोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया. आमलोगों को संदेश दिया गया कि पुलिस आपके साथ है. इसलिए पुलिस से डरे नहीं बल्कि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को सूचित करें. पुलिस आमलोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करेगी. यह भी संदेश दिया गया कि क्षेत्र में जहां कहीं भी शराब की बिक्री एवं सेवन की जाती है, इसकी जानकारी दें, पुलिस उसके नाम को गुप्त रखकर कार्रवाई करेगी. रैली में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल हुए. मौके पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, उप मुख्य पार्षद दीपक कुमार, एसआई कुंदन कुमार, कीर्ति कुमारी, सौरभ झा, शुभम केशरी, वार्ड पार्षद विक्की राय, सचिन कुमार, अर्पण कुमारी समेत छात्र, नौजवान व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >