विधानसभा घेराव कार्यक्रम में होंगे शामिल सैकड़ों निगमकर्मी

28 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगा बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा

28 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगा बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा मुंगेर. बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा 28 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जायेगा. इसकी सफलता को लेकर मंगलवार को नगर भवन के सभागार में मुंगेर इकाई के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो की अध्यक्षता में विशेष बैठक आहुत की गयी, जिसमें निगम के दैनिक वेतनभोगी, संविदा कर्मी एवं स्थायी व एनजीओ कर्मचारियों ने भाग लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि मुंगेर से सैकड़ों की संख्या में निगम कर्मी पटना के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जायेंगे. महामंत्री ने बताया कि 5 सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जा रहा है. जिसमें पूरे राज्य के नगर निगम, नगर परिषद में कार्यरत दैनिक वेतन, संविदा, स्थायी, एनजीओ कर्मी भाग लेंगे. जिन पांच मांगों को लेकर घेराव किया जा रहा है. जिसमें नगर विकास विभाग के 1 अप्रैल 2018 को जारी पत्रकां को निरस्त करते हुए 2018 से पूर्व दैनिक वेतन संविदा कर्मी की सेवा स्थायी करने की मांग शामिल है. जबकि नगर निकाय में कार्यरत दैनिक वेतन संविदा कर्मी की सेवा स्थायी नहीं होने तक 21 से 25 हजार वेतन मद में भुगतान करने, सरकारी कर्मचारी की तरह निकाय कर्मी को परिवारिक पेंशन लागू करने और निकायकर्मी को सांतवें वेतनमान एसीपी के साथ 2017 से भुगतान करने की मांग शामिल है. जबकि निकाय से ठेकेदारी प्रथा खत्म करते हुए एनजीओ कर्मी को निकाय कर्मी घोषित करने की मांग शामिल है. उन्होंने दैनिक व स्थायी कर्मचारियों से पटना चलने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >