बीआरएम कॉलेज में अज्ञात चोरों ने काटे तार

प्रधानमंत्री योजना के तहत कॉलेज परिसर में सोलर प्लांट लगाया गया था. जिसमें लगे लगभग 60 हजार मूल्य का तार अज्ञात चोरों ने काट लिया. इसके अतिरिक्त कॉलेज के मुख्य भवन में लगे बिजली के लगभग 16000 रुपए के तार को भी अज्ञात चोरों ने बीती रात काट लिया.

मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट: मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीआरएम कॉलेज मुंगेर में बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए के बिजली का तार काटकर चोरी कर लिया. जिसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को आज सुबह कॉलेज खुलने के बाद लगी.

सोलर प्लांट में लगे तार को काटा:

बताया गया कि प्रधानमंत्री योजना के तहत कॉलेज परिसर में सोलर प्लांट लगाया गया था. जिसमें लगे लगभग 60 हजार मूल्य का तार अज्ञात चोरों ने काट लिया. इसके अतिरिक्त कॉलेज के मुख्य भवन में लगे बिजली के लगभग 16000 रुपए के तार को भी अज्ञात चोरों ने बीती रात काट लिया. बुधवार को मामले की जानकारी लगने के बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >