मुख्यमंत्री के 'सेवा, संकल्प एवं समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने पर सरकार के कार्यों की सराहना की

मुंगेर में मुख्यमंत्री के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को वासगीत पर्चा वितरित किए.

मुंगेर. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प एवं समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुंगेर के मेयर कुमकुम देवी, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन एवं राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रस्तुति को देखा एवं सुना गया.


कईयों को किया गया सम्मािनत

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जिले का गौरव बढ़ाने वाले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) पास करने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों, जीविका दीदियों एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सम्मान से प्रतिभाओं एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलता है तथा अन्य युवाओं और महिलाओं को भी प्रेरणा प्राप्त होती है. यह कार्यक्रम जिला सहित विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भी आयोजित किया गया जहाँ स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी प्राप्त की.

82 भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा का किया वितरण

जिलाधिकारी द्वारा 82 भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा का भी वितरण किया गया. जिलाधिकारी ने कहा के पिछले कुछ महिनों से जनता दरबार एवं अन्य शिविरों में प्रायः ग्रामीणों द्वारा वास पर्चा किया मांग किया जाता था, उसी के आलोक में सभी अंचलाधिकारियों को ऐसे भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने एवं उनके बीच वासगीत पर्चा निर्गत करने के निदेश दिए गए थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >