न्यूनतम वेतन निर्धारण की मांग को लेकर नप जमालपुर के सफाई मजदूरों ने घेरा समाहरणालय

नगर परिषद जमालपुर के दर्जनों सफाई मजदूर शुक्रवार को समाहरणालय का घेराव किया और डीएम को एक ज्ञापन सौंपा. जो न्यूनतम वेतन निर्धारित करने व सेफ्टी कीट की मांग कर रहे थे.

सफाई मजदूरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा-महंगाई में 320 की दैनिक मजदूरी से परिवार का नहीं हो रहा भरण पोषण मुंगेर. नगर परिषद जमालपुर के दर्जनों सफाई मजदूर शुक्रवार को समाहरणालय का घेराव किया और डीएम को एक ज्ञापन सौंपा. जो न्यूनतम वेतन निर्धारित करने व सेफ्टी कीट की मांग कर रहे थे. सफाई मजदूरों ने कहा कि इस महंगाई में 320 रुपये की दैनिक मजदूरी पर परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है. नप जमालपुर के सफाई मजदूर राहुल कुमार, रोहण कुमार, मनोज कुमार तांती, राजीव चंद्र जायसवाल, अजय मेहतर, आकाश कुमार, रवि कुमार ने बताया कि नगर परिषद में हम जैसे 250 मजदूर है. इसमें 13 ड्राइवर, 9 सुपर वाइजर और 228 सफाई कर्मी है. हमलोगों को 320 रुपये की दर से महीना का 8 हजार 320 रुपये कुल 26 दिनों का भुगतान होता है. जिसमें 90 रुपये नगर परिषद अधिकारियों द्वारा ईपीएफओ में भेजा जाता है. इस महंगाई में इतने कम मजदूरी पर परिवार की आजीविका चलाना काफी मुश्किल हो रहा है. इतना ही नहीं कभी खाते पर तो कभी कैश मजदूरी दी जाती है. हम एनजीओ के सफाई कर्मी है अथवा नगर परिषद जमालपुर का दैनिक सफाईकर्मी यह भी पता नहीं चल पा रहा है. किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र तक नहीं दिया जाता है. सफाई मजदूरों ने डीएम से मांग किया कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान कराया जाये, कर्मियों को श्रेणियों के हिसाब से सेफ्टी कीट दिया जाये, ईपीएफओ का पैसा एक बेसिक रूप से काटा जाये व भेजा जाये, ड्रेस व परिचय पत्र दिया जाये व सभी कर्मियों का हेल्थ इंश्योरेंस कराया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >