अलंकरण समारोह से बच्चों को सर्वांगीण विकास में मिलेगी प्रेरणा

शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया.

तारापुर. शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें चार नए हाउस चंद्रगुप्त, अशोक, शेरशाह और आर्यभट्ट का गठन किया गया. समारोह में हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कप्तान, कल्चरल सेक्रेटरी एवं स्कूल मैगजीन इंचार्ज मिलाकर कुल 26 अलग-अलग पदाधिकारी कक्षा नवम एवं दशम के छात्रों को शामिल किया गया और हाउस इंचार्ज को शिक्षकों ने आइडी पहनाकर अभिवादन किया. मौके पर प्राचार्य संजय भट्टाचार्य ने बताया कि अलंकरण समारोह स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक माध्यम है. इससे बच्चों को सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर होने में सहायता मिलती है. निदेशक ई. रोहित चौधरी ने बताया कि अलंकरण समारोह में गठित चार हाउस के नाम चंद्रगुप्त, अशोक, शेरशाह और आर्यभट्ट रखने के पीछे उद्देश्य है कि बिहार राज्य की इन महान विभूतियों का अनुशरण स्कूल के बच्चे कर सके और अपने राज्य के गौरव को पहचानते हुए समय आने पर इन महान विभूतियों की तरह राज्य एवं देश का गौरव बढ़ाए. समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को आशीर्वाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >