मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक नामांकन शुरू, 420 सीटों पर एडमिशन, जानें पूरी प्रक्रिया

मुंगेर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है. इस वर्ष कुल 420 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा, जिसमें 35% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

BTech Admission 2026: मुंगेर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई) की अधिसूचना के बाद राज्य के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है. इस वर्ष राज्यभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में कुल 14,500 सीटों पर नामांकन होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,500 सीट अधिक है.

मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में 420 सीटों पर होगा दाखिला

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शंकर भारती ने बताया कि संस्थान में कुल 420 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. इनमें 35 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं. असैनिक अभियंत्रण (सिविल इंजीनियरिंग) में 120 सीटें, जबकि कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटों पर प्रवेश होगा.

पहला राउंड 9 जुलाई तक, दूसरा राउंड 20 जुलाई से

कॉलेज प्रशासन के अनुसार पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 7 से 9 जुलाई तक चलेगी. जिन छात्रों को पहले चरण में पसंदीदा शाखा या सीट नहीं मिलेगी, उन्हें 20 और 21 जुलाई को आयोजित दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य, दस्तावेजों की होगी गहन जांच

इस बार नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है. छात्रों को बीसीईसीई की वेबसाइट से जांच पर्ची डाउनलोड कर निर्धारित विवरण भरकर लाना होगा. इसके साथ जेईई मेन रोल नंबर, ऑल इंडिया रैंक, सरकारी पहचान पत्र और अन्य आवश्यक जानकारियां भी प्रस्तुत करनी होंगी.

इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

BTech Admission 2026: एडमिशन प्रभारी निशात अफसर एवं प्रिंस राज ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट की मूल अंकपत्र, प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, जेईई मेन स्कोर कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो, ईडब्ल्यूएस या दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा सभी दस्तावेजों की दो-दो स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी. साथ ही सदर अस्पताल मुंगेर की मेडिकल टीम चिकित्सा प्रमाणपत्र की भी जांच कर रही है.

269 छात्रों ने दिखाई रुचि

कॉलेज प्रशासन के अनुसार पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए अब तक 269 छात्रों ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर में नामांकन के लिए अपनी पसंद दर्ज कराई है. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जा रही है.

ALSO READ: जमालपुर को मिल सकती है बड़ी सौगात, हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस जल्द हो सकता है शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >