Munger News: रखरखाव के अभाव में जर्जर हुआ पुल, राहगीर परेशान

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पदाधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण मनी नदी के ऊपर करोड़ों की लागत से बना पुल जर्जर हो गया है, जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

हवेली खड़गपुर से रतन झा की रिपोर्ट: नगर के मनी नदी के ऊपर करोड़ों की लागत से बनाए गए पुल बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पदाधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण काफी जर्जर हो चुका है. पुल पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यदि हल्की-फुल्की भी बारिश हुई तो उस गड्ढे में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जलजमाव के बाद गड्ढे में पुल है या पुल में है गड्ढा फर्क ही मिट जाता है.

बरियारपुर से जमुई जाने के लिए अहम भूमिका निभाती है यह पुल:

हवेली खड़गपुर स्थित यह पुल बरियारपुर से जमुई जाने के लिए अहम भूमिका निभाती है. पूर्व में कई वर्षों तक निगम द्वारा टोल टैक्स के नाम पर भारी रकम भी वसूल की जाती थी, जो अभी बंद है.वहीं पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए खड़गपुर नगरवासी अंजनी कुमार, पंकज यादव, दीपक गुप्ता, रजनीश झा, शुभम केसरी, ईशु यादव आदि ने खड़गपुर स्थित इस पुल की ऊपरी हिस्से के भाग को अति शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग डीएम से की है.

विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से गिरने से बढ़ा दबाव:

लोगों ने बताया कि यदि इस पुल की मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया तो पुल पर हो रहे जलजमाव की स्थिति से पुल जल्द ही कमजोर होकर टूट जाएगा. गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से गिरने से सैकड़ो छोटे- बड़े वाहन तथा भारी वाहन भी अत्यधिक संख्या में इस पुल से गुजर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >