जनता दरबार में दोनों पक्षों में बनी सहमति, आधे दर्जन मामले निष्पादित

जमीनी विवाद संबंधी मामलों के निबटारे को लेकर शनिवार को खड़गपुर एवं असरगंज थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया.

हवेली खड़गपुर/असरगंज. जमीनी विवाद संबंधी मामलों के निबटारे को लेकर शनिवार को खड़गपुर एवं असरगंज थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया. जहां सीओ एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में आधे दर्जन मामलो�� का निष्पादन किया गया. जबकि कई मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

हवेली खड़गपुर

: खड़गपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार लगाया गया. सीओ हलेंद्र सिंह एवं थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति में कुल पांच मामलों की सुनवाई की गयी. इन सभी मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनाते हुए पांचों मामलों का निष्पादन कर दिया गया. जबकि पूर्व के बचे मामलों में नोटिस जारी कर अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों को आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. मौके पर राजस्व कर्मचारी आशीष यादव, संतोष कुमार सहित फरियादी उपस्थित थे.

असरगंज

: भूमि विवाद मामले के निपटारे को लेकर असरगंज थाना परिसर में सीओ उमेश शर्मा एवं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में चार मामलों की सुनवाई हुई. जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया. रहमतपुर पंचायत अंतर्गत सादपुर गांव के बिंदेश्वरी पंजियारा एवं संजीव कुमार के मामले में दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय में वाद करने का निर्देश देते हुए मामला का निष्पादन किया गया. जबकि रहमतपुर बासा के अमिताभ सिंह ने पप्पू बिंद पर जमीन अतिक्रमण करने का आरोप लगाया. वहीं बैजलपुर के राजेंद्र सिंह एवं बलराम सिंह के मूल दस्तावेज के अवलोकन करने के बाद मामले की सुनवाई करने की बात कही गयी. मौके पर अंचल नाजिर लखन प्रसाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >