जमालपुर (मुंगेर) . श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच चार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने बताया कि ये विशेष ट्रेनें दो अलग-अलग मार्गों से संचालित होंगी, जिससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों की बुकिंग की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी.
राजाबेरा मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 08690 डाउन रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से शाम 5:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 08689 अप भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 9:10 बजे भागलपुर से रवाना होकर रात 10:20 बजे रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 14-14 ट्रिप करेगी और राजाबेरा मार्ग से संचालित होगी.
बरकाकाना मार्ग से भी मिलेगी सुविधा
ट्रेन संख्या 08646 डाउन रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस 27 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शाम 5:30 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08645 अप भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस 28 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह 9:10 बजे भागलपुर से रवाना होकर रात 9:40 बजे रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन बरकाकाना मार्ग से संचालित होगी और दोनों दिशाओं में 14-14 ट्रिप लगाएगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में दोनों मार्गों की सभी स्पेशल ट्रेनें सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों में जनरल, सेकेंड क्लास, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे.
ALSO READ : जमालपुर में ट्यूशन पढ़ने निकला 10वीं का छात्र लापता, गंगा किनारे मिली चप्पल और मोबाइल
