सावधान ! बंद पड़े घरों पर है चोरों की नजर, पुलिस नहीं दे पा रही सुरक्षा

तीन बंद पड़े घरों से लगभग 50 लाख से अधिक के जेबरात पर हाथ साफ कर दिया. लेकिन पुलिसिया कार्रवाई अब तक नगन्य है.

कासिम बाजार थाना क्षेत्र में चोरों के आतंक से गृहस्वामी परेशान, लगातार हो रही चोरी

मुंगेर

कासिम बाजार थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है. जिसकी नजर बंद पड़े घरों पर रहती है और मौका मिलते ही लाखों के जेबरात पर हाथ साफ कर दे रहा है. अगर आप भी घर बंद कर अपने रिश्तेदार, चिकित्सकीय इलाज अथवा अन्य कामों से पूरे परिवार के साथ घर बंद कर जाने वाले है, तो आप सावधानी जरूरी बरतें. नहीं तो चोर आपकी वर्षों की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर लेगी. जैसा इन दिनों कासिम बाजार थाना क्षेत्र में हो रहा है. 15 दिनों के अंदर चोरों ने तीन बंद पड़े घरों से लगभग 50 लाख से अधिक के जेबरात पर हाथ साफ कर दिया. लेकिन पुलिसिया कार्रवाई अब तक नगन्य है.

बिंदवाड़ा में हुए चोरी का अब तक नहीं उद्भेदन

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा गांव में चोरों ने दो बंद घर को निशाना बनाया था. जिसका पता तब चला जब 22 जनवरी की रात गृहस्वामी मिलिंद्र कुमार सिंह अपने घर पहुंचे. लॉकर से 3 भर का सोने का मंगलसूत्र, 4 भर का सोने का कंगन, 3 भर का सोने का पाच अंगुठी, 2 भर का तीन जोड़ा कानवाली चोरों ने चोरी कर लिया था. जिसका मूल्य 15 लाख से अधिक बताया गया. जबकि उसी आंगन में रहने वाले शंभू शरण के घर से भी चोरों ने गोदरेज का ताला व लॉकर तोड़ कर 12 हजार रूपया नगद, 6 जोड़ी सोने का कानवाली 4 सोने की अंगुठी, 7 पीस चांदी का पान का पत्ता, चांदी का सिक्का चोरी कर लिया था. जिसकी कीमत 10 लाख से अधिक होगी. लेकिन पुलिस इस मामले उद्भेदन तो दूर, अब तक चोरों को शिनाख्त तक नहीं कर पाई है.

श्रीकृष्ण रोड बेलन बाजार में हुए चोरी मामले में खाली हाथ पुलिस

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार श्रीकृष्णा रोड निवासी कपिल देव मंडल के बंद घर पर चोरों ने हाथ साफ किया. इसका पता गृह स्वामी की पत्नी हेमा सिन्हा को तब पता चला जब 6 फरवरी को उसकी भाभी ने 6 फरवरी को मोबाइल पर कॉल कर उन्हें चोरी के बारे में जानकारी दी. चोरों ने उनके घर से 6 भर व 4 भर का दो सोने का सेट, 12 ग्राम का एक सोने की अंगुठी, 30 ग्राम का दो जोड़ा सोने का झुमका, 7 ग्राम का एक सोने का नथ, 20 ग्राम का दो सोने का चेन, 50 ग्राम का 4 मंगलसूत्र, 40 ग्राम का 12 पीस सोने का झूमका, 800 ग्राम का 7 जोड़ा चांदी का पायल, 500 ग्राम का दो चांदी का पाजेब, 100 ग्राम चांदी का एक तगड़ी, 6 चांदी का सिक्का, चांदी का राधा-कृष्ण की मूर्ति, एक चांदी का कटोरा, दो चांदी का रिंग, एक मछली चोरी कर लिया था. जिसका मूल्य लगभग 25 लाख रूपया है. सीसीटीवी फुटेज में भी चोरों आते-जाते नजर आ रहे है. लेकिन इस मामले में भी पुलिस अब तक पूरी तरह से खाली हाथ है.

कहती हैं थानाध्यक्ष

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में चोरों की शिनाख्त करने में लगी हुई है. शीघ्र ही चोरी का उद्भेदन करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >