खुद को जाॅब सिकर तक ही सीमित न रखें, बल्कि जाॅब गिवर बनें : डीएम

जिला नियोजनालय मुंगेर की ओर से शुक्रवार को पोलो मैदान में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया.

एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला 815 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए हुआ चयन

मुंगेर. जिला नियोजनालय मुंगेर की ओर से शुक्रवार को पोलो मैदान में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डीएम निखिल धनराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर उपनिदेशक नियोजन शंभूनाथ सुधाकर, उपनिदेशक प्रशिक्षण आलोक कुमार, सहायक निदेशक मो तौसीफ क्याम व जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश उपस्थित थे.

डीएम ने कहा कि इस मेला से न सिर्फ स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराये जायेंगे, बल्कि उन्हें मार्गदर्शन का अवसर भी प्राप्त होगा. मुख्यमंत्री की जो सोच है कि राज्य के युवाओं को उनके ही गृह जिला अथवा राज्य में रोजगार के अवसर मिले, उसे आत्मसात करने के लिए राज्य सरकार पूरी कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी हो यह जरूरी नहीं, इसलिए आप सभी सरकारी नौकरी के साथ ही इस तरह के मार्गदर्शन सह रोजगार मेला का लाभ अवश्य उठाये. बहुत सारी कंपनियां इस मेले में आकर आप सबों के प्रतिभा व आपके डिग्री के मुताबिक आपको रोजगार उपलब्ध करा रही है. आप खुद को जाॅब सिकर तक ही सीमित न रखें, बल्कि जाॅब गिवर भी बनें. इसके लिए उद्योग विभाग द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इसके माध्यम से लोग अपना उद्योग स्थापित कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं. इसलिए आप सभी उद्योग में भी अपना भविष्य तलाश सकते हैं.

नियोजन मेला में 815 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए हुआ चयन

नियोजन मेला में कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया. सभी नियोजकों का स्टॉल लगा हुआ था. विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 2519 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया. जिसमें कुल 815 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में रोजगार के लिए चयन किया गया. मेला में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों का नियोजन व कौशल विकास के लिए मार्गदर्शन दिया गया. जिला नियोजनालय मुंगेर द्वारा आयोजित मेला में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे 20 अभ्यर्थी को स्टडी किट व स्वरोजगार के लिए 12 अभ्यर्थी को टूल किट प्रदान किया गया. मेला में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा 6 स्टॉल लगाये गये थे, इसके माध्यम से कुल 633 अभ्यर्थी को विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. मेला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रैंक में प्रथम पर हक केवाईपी सेंटर मुंगेर को बेस्ट अवार्ड दिया गया. डिप्टी डायरेक्टर नियोजन शंभू नाथ सुधाकर के हाथों सेंटर कॉर्डिनेटर रूपा कुमारी को यह अवार्ड प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >