विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने निकाला आक्रोश मार्च

हिंदू अपने ही देश में सुरक्षित नहीं है.

जमालपुर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकालकर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले का विरोध किया. छोटी केशवपुर स्थिति बदल दास ठाकुरबारी से निकला आक्रोश मार्च सदर बाजार होते हुए जुबली बेल चौक पर संपन्न हुआ. नेतृत्व विभाग सत्संग प्रमुख सुधांशु कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और श्रीनगर में हिंदुओं की हो रही हत्या देश के लिये कतई सही नहीं है. उन्हें बचने के लिए विस्थापित होने पर मजबूर किया गया. जबकि श्रीनगर में 26 हिंदुओं की निर्मम हत्या कर दी गई. हिंदू अपने ही देश में सुरक्षित नहीं है. यह अब तक चलेगा यह अब हिंदुओं के लिये बड़ा सवाल है. इस दौरान उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अब आगे आकर प्रतिघात करना होगा. मौके पर महंत नरसिंह दास, राजीव नायक, आशीष साह, भावेश चौधरी, शंकर सिंह बजरंगी, दीपक, विकास, सुभाष, मोहन शर्मा, वीरेंद्र कुमार भुट्टो, अमित, संजय, विक्रम, मनीष मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >