मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर निकला जागरूकता रथ

जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन व मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरन के लिए जागरूक करेगी.

मुंगेर मतदाता सूची सत्यापन को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 अभियान की सफलता को लेकर मंगलवार को जागरूकता रथ निकला. जिसे समाहरणालय के समीप से हरी झंडी दिखा कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पदाधिकारियों सहित अन्य कर्मियों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. ताकि अधिक से अधिक मतदाता इसे समझें और बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए अपने अपने गणना प्रपत्र को भर कर उन्हें शीघ्र उपलब्ध करा दें. इसी कड़ी में आज मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया है, जो जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन व मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरन के लिए जागरूक करेगी. उन्होंने कहा कि जिले में 10 लाख 50 हजार मतदाता हैं, जिनका गणना प्रपत्र भरा जाना है. विगत 27 जून से प्रारंभ इस मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य काफी तेजी से पूर्ण किये जा रहे हैं और अब तक लगभग 4 लाख से अधिक गणना प्रपत्र भरकर अपलोड किया जा चुका है. शेष बचे गणना प्रपत्र को भी तीव्र गति से भरने की प्रक्रिया चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >