10 जून तक स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये आवेदन का समय

एमयू ने अपने अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में सीबीसीएस के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 मई से आरंभ की गयी है.

मुंगेर. एमयू ने अपने अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में सीबीसीएस के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 मई से आरंभ की गयी है. जिसमें आवेदन के लिये 10 जून तक का समय दिया गया है. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 23,271 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 23 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिये 10 जून तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि एमयू के कॉलेजों में नामांकन इच्छुक इंटर पास विद्यार्थी एक हजार रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिये विद्यार्थियों को मैट्रिक व इंटर का दस्तावेज अपलोड करना होगा. वहीं आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके आधार पर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. ———– बकरीद को लेकर आज एमयू व कॉलेज रहेंगे बंद मुंगेर. एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज शनिवार को बकरीद पर्व अवकाश को लेकर बंद रहेंगे. हालांकि, इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार शनिवार 7 जून को बकरीद को लेकर एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेजों में अवकाश रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >