मुंगेर के एएनसी जांच शिविर में 72 गर्भवतियों की जांच, 4 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मिली

मुंगेर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत 72 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई. इस शिविर में 4 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) श्रेणी में पाया गया, जिन पर अब विशेष निगरानी रखी जाएगी.

मुंगेर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 72 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गयी. जांच के दौरान चार गर्भवतियों में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की स्थिति सामने आयी.

72 गर्भवतियों की हुई प्रसव पूर्व जांच

एएनसी जांच शिविर में डॉ. गुलनाज ने गर्भवतियों की जांच की. इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, लंबाई सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की गयी.

जांच के दौरान चार गर्भवतियों को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में पाया गया. इसके बाद संबंधित गर्भवतियों की आवश्यक जांच दोबारा की गयी और उन्हें विशेष चिकित्सीय सलाह दी गयी.

एचआरपी गर्भवतियों पर रहेगी विशेष नजर

परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवतियों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जानी है. इसे लेकर संबंधित गर्भवतियों को चिकित्सकीय सलाह दी गयी है.

उन्होंने बताया कि एचआरपी वाली गर्भवतियों के क्षेत्र से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं को भी उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

21 सितंबर को फिर लगेगा एएनसी शिविर

अगला एएनसी जांच शिविर 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवतियों की दोबारा जांच की जाएगी, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके.

हर माह तीन बार आयोजित होता है शिविर

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के लिए प्रत्येक माह तीन बार एएनसी जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है. प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनसी जांच शिविर लगाने का प्रावधान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >