घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग पर होगी कार्रवाई

मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों सहित एलपीजी की आपूर्ति को लेकर लोगों में आशंका का माहौल बना हुआ है.

संग्रामपुर. मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों सहित एलपीजी की आपूर्ति को लेकर लोगों में आशंका का माहौल बना हुआ है. हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आमलोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व कालाबाजारी कर मुनाफा कमाने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ऋषि कपूर द्वारा संग्रामपुर बाजार के विभिन्न होटलों, ढाबों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि कहीं दुकानदार व्यावसायिक गैस सिलिंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग तो नहीं कर रहे हैं. सरकार के नियमों के अनुसार घरेलू गैस सिलिंडर केवल घरों में उपयोग के लिए निर्धारित है. उन्होंने दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में केवल व्यावसायिक गैस सिलिंडर का ही उपयोग करें. घरेलू गैस सिलिंडर का व्यवसायिक उपयोग पूर्णतः अवैध है और ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार के पास एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >