मुंगेर विश्वविद्यालय : अगले सप्ताह आरंभ होगी कई सत्रों की शैक्षणिक प्रक्रियाएं

अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा.

मुंगेर ——————— मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अगले सप्ताह अपने कई सत्रों के लिए शैक्षणिक प्रक्रियाएं आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही सूचना जारी कर दी गयी है. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिए 18 नवंबर से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 500 रुपये का शुल्क जमा कर 18 से 24 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि 25 से 27 नवंबर के बीच 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इसके अतिरिक्त 21 नवंबर से सीबीसीएस के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 21 से 28 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है. जबकि 29 और 30 नवंबर को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जबकि 18 नवंबर से ही एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा ली जायेगी. जिसके लिये भी विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >