पुलिस पर गोली चलाने वाला धराया

मुंगेर : पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम द्वारा रूपेश यादव को पोलो मैदान के समीप गिरफ्तार किया गया. वह किसी साथी का इंतजार कर रहा था. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों रूपेश यादव सिंघिया बहियार में एक किसान के खेत में लगे गेहूं के फसल को […]

मुंगेर : पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम द्वारा रूपेश यादव को पोलो मैदान के समीप गिरफ्तार किया गया. वह किसी साथी का इंतजार कर रहा था. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों रूपेश यादव सिंघिया बहियार में एक किसान के खेत में लगे गेहूं के फसल को कटवा रहा था.

जब पुलिस उसे रोकने पहुंची तो उसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिल कर पुलिस टीम पर गोलीबारी किया था. इस संदर्भ में दो मामला दर्ज किये गये हैं. जिसमें एक मामला पीडि़त किसान ने 34/16 दर्ज कराया. जबकि दूसरा मामला 35 /16 पुलिस ने किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >