रामनवमी आज, तैयारी को लेकर उमड़ी भीड़

मुंगेर : रामनवमी की तैयारी को लेकर गुरुवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. दोपहर बाद से खरीदार बाजार पहुंचने लगे. देखते ही देखते शहर के एक नंबर ट्रैफिक से गांधी चौक व गोला रोड में इतनी भीड़ हो गयी कि वाहनों के आवाजाही में काफी कठिनाई हो रही थी. पूजा की तैयारी […]

मुंगेर : रामनवमी की तैयारी को लेकर गुरुवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. दोपहर बाद से खरीदार बाजार पहुंचने लगे. देखते ही देखते शहर के एक नंबर ट्रैफिक से गांधी चौक व गोला रोड में इतनी भीड़ हो गयी कि वाहनों के आवाजाही में काफी कठिनाई हो रही थी. पूजा की तैयारी को लेकर श्रद्धालु ध्वज पताका, मूंज डोरी, सिंदूर, लड्डू व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी में तल्लीन थे. वहीं फलों के दुकान पर भी खरीदारों की काफी भीड़ लगी हुई थी.

पंडितों के अनुसार गुरुवार को 2 बजे रात्रि में ही नवमी तिथि प्रवेश कर जाने के कारण श्रद्धालु शुक्रवार को अहले सुबह से ही ध्वजा रोहन कार्य कर सकते हैं. जो देर शाम तक चलता रहेगा. इधर विभिन्न हनुमान मंदिरों में भी रामनवमी को लेकर साफ- सफाई व रंगाई पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है. साथ ही देर रात तक सजावट का कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा. कई जगहों पर रामधुन का भी आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >