इरिमी बने रेलवे इंजीनियरिंग वश्विवद्यिालय

इरिमी बने रेलवे इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय प्रतिनिधि , जमालपुरभारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) में स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश की पढ़ाई जारी रखने की मांग को लेकर नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबलू पासवान की अगुआई में शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने इरिमी निदेशक एके गुप्ता से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने जमालपुर स्थित […]

इरिमी बने रेलवे इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय प्रतिनिधि , जमालपुरभारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) में स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश की पढ़ाई जारी रखने की मांग को लेकर नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबलू पासवान की अगुआई में शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने इरिमी निदेशक एके गुप्ता से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने जमालपुर स्थित इरिमी को रेलवे इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की. मुख्य पार्षद ने कहा कि जमालपुर में आजादी के पूर्व 1888 में स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश की पढ़ाई के लिए यह संस्था खोली गयी थी. आजाद भारत में जहां इस संस्थान ने भारतीय रेल को अनेक ऊंचाइयों को पहुंचाया. वहीं स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश की पढ़ाई बंद किया जाना दुखद है. उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान इरिमी को चालू रखा जाना चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि प्रधानमंत्री ने जो देश में चार रेलवे इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की है उसमें एक विश्वविद्यालय इरिमी में खोला जाय. प्रतिनिधि मंडल में वार्ड पार्षद रोहित सिन्हा, सुदेश मंडल, दिलीप हेमब्रम, गौतम आजाद, शैलेंद्र कुमार, जुम्मन आलम, अशोक महतो, शेखर कुमार, नवीन कुमार, रामवृक्ष तांती शामिल थे. —————————-बॉक्स————————धरना को लेकर जनजागरण जमालपुर : इरिमी में स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश बंद किये जाने के विरोध में रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोरचा के प्रस्तावित महाधरना को लेकर शुक्रवार को संगठन के लोगों ने शहर जनजागरण अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. कार्यक्रम का नेतृत्व मोरचा के सह संयोजक एवं राजद जिला महासचिव कन्हैया सिंह ने किया. महाधरना आगामी 28 जनवरी को प्रस्तावित है. मौके पर नरेश सिंह यादव, मो. मुख्तार, अरविंद कुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >