जिला लोक शक्षिा समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

जिला लोक शिक्षा समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेर जिला लोक शिक्षा समिति के सभा कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवं केआरपी की बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता अनिल […]

जिला लोक शिक्षा समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेर जिला लोक शिक्षा समिति के सभा कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवं केआरपी की बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने की. उन्होंने कहा कि महादलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत नव साक्षरों का बुनियादी साक्षरता प्रमाणीकरण परीक्षा 31 जनवरी को प्रस्तावित है. इसके लिए संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर नव साक्षरों का पंजीयन, परीक्षा केंद्र एवं उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन के लिए संकुल समन्वयक, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक को आवश्यक पत्र समय पर उपलब्ध करा दिया जाय. ताकि सभी तैयारी समय पर पूरा कर लिया जाय. आइपीपीइ कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यदल में कार्यरत वैसे टोला सेवक जो काम करने में आनाकानी करते हैं या अपने जिम्मेवारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं उसे चिह्नित कर जिला कार्यालय को सूचित किया जाय. मुख्य कार्यक्रम समन्वयक देवानंद यादव ने कहा कि अक्षर मेला की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं रहे. इसका विशेष ध्यान रखा जाय. उन्होंने टोला सेवक/शिक्षा स्वयं सेवक द्वारा नामांकित बच्चों का दक्षता, विवरण प्रपत्र भरकर 23 जनवरी तक जिला कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया. 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हर केंद्र पर मनाने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >