बाइक सवार के साथ छिनतई, अपराधी ने चलायी गोली

बाइक सवार के साथ छिनतई, अपराधी ने चलायी गोली प्रतिनिधि , मुंगेर पूरबसराय गौशाला मोड़ स्थित डीएवी स्कूल के समीप गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने एक मोटर साइकिल सवार युवक के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया. युवक द्वारा विरोध करने पर गोली भी फायर किया गया. जिससे मोड़ पर दुकानदारों में दहशत […]

बाइक सवार के साथ छिनतई, अपराधी ने चलायी गोली प्रतिनिधि , मुंगेर पूरबसराय गौशाला मोड़ स्थित डीएवी स्कूल के समीप गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने एक मोटर साइकिल सवार युवक के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया. युवक द्वारा विरोध करने पर गोली भी फायर किया गया. जिससे मोड़ पर दुकानदारों में दहशत व्याप्त हो गया है. घटना की सूचना पर पुलिस तो पहुंची लेकिन न तो अपराधी मिले और न ही छिनतई के शिकार युवक. लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को गोली चलने और छिनतई की बात बतायी. प्राप्त समाचार के अनुसार एक युवक मोटर साइकिल से तैलिया तालाब की ओर से मुंगेर आ रहा था. जिसका पीछा अपराधी कर रहे थे. जब युवक डीएवी स्कूल के समीप पहुंचा तो अपराधी ने उसे रोका और मोबाइल व उसके पॉकेट से नगद राशि छीन लिया. इतना ही नहीं युवक उसका पीछा न करें इसलिए उसकी मोटर साइकिल की चाबी भी छिन लिया. जब युवक ने लूट का विरोध किया तो अपराधी ने उस पर गोली भी चलायी. जिसमें वह बाल-बाल बच गया. गोली चलने के बाद गौशाला मोड़ पर दुकानदारों एवं राहगीरों में हड़कंप मच गया. लूट का शिकार युवक मोटर साइकिल लेकर जब मोड़ पहुंचा तो दुकानदारों को घटना की जानकारी दी. उसने अपना घर माधोपुर बताया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पूरबसराय ओपी पुलिस को दी. ओपी प्रभारी कुमार सन्नी ने बताया कि सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. लोगों ने गोली चलने की भी बात कही. लेकिन वहां कोई खोखा नहीं मिला. अब तक कोई भी युवक लूट की प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पर नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >