साढ़े चार घंटा तक विद्युत आपूर्ति बंद, उपभोक्ता हलकान फोटो संख्या : 26फोटो कैप्सन : बिजली नहीं रहने से पेट्रोल की विक्री भी बंद प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर के शहरी तथा ग्रामीण फीडर में शुक्रवार को लगभग साढ़े चार घंटों तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. इसके कारण उपभोक्ता परेशान रहे. लोग बिजली के बारे में एक दूसरे से पूछताछ करते रहे. बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण जमालपुर के जुबली वेल चौक स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की विक्री भी बंद रही. प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई. संध्या साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल की हुई. इस बीच समूचे जमालपुर शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बंद रही. लोग अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए जेनेरेटर सुविधा वाले दुकान का चक्कर काटने पर मजबूर हो गये. साथ ही पेट्रोल पंप से भी लोगों को निराश लौटना पड़ा, क्योंकि पंप पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है. दूसरी ओर दर्जनों उपभोक्ताओं ने यह कहते हुए बिजली विभाग की मनमानी की आलोचना की है कि यदि विभाग को कहीं कोई काम कराना ही था तो इसके लिए समाचार पत्रों में पूर्व में ही आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की जानी चाहिए थी. ताकि लोग अपने जरूरत का पेय जल की व्यवस्था तो कर ही ले. वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय जमालपुर के सहायक विद्युत अभियंता लोकेश कुमार ने बताया कि विभागीय काम चलने के कारण आपूर्ति ठप रही.े
साढ़े चार घंटा तक वद्यिुत आपूर्ति बंद, उपभोक्ता हलकान
साढ़े चार घंटा तक विद्युत आपूर्ति बंद, उपभोक्ता हलकान फोटो संख्या : 26फोटो कैप्सन : बिजली नहीं रहने से पेट्रोल की विक्री भी बंद प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर के शहरी तथा ग्रामीण फीडर में शुक्रवार को लगभग साढ़े चार घंटों तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. इसके कारण उपभोक्ता परेशान रहे. लोग बिजली के […]
